सहारनपुर: वाइब्रेस हॉस्पिटल में चोरी, निदेशक ने जताई सुरक्षा की चिंता ||

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित वाइब्रेस हॉस्पिटल के निदेशक अमित सेन ने कहा है कि विवाद सुलझाने में प्रशासन ने सहयोग किया, लेकिन अस्पताल में हुई चोरी की FIR अब तक दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कागजी कार्रवाई पूरी होते ही अस्पताल का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा। अमित सेन ने अस्पताल से ले जाए गए दस्तावेज और चिकित्सकीय डिवाइस वापस दिलाने की मांग की, ताकि मरीजों को आवश्यक कागजात मिल सकें और उपचार सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने यूनियन बैंक में खोले गए खाते को निरस्त करने की भी मांग की।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.