प्रतापगढ़ में जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल, 22 वर्षों से सेवा भाव का सिलसिला

प्रतापगढ़ में स्वर्गीय पंडित राज नारायण पाण्डेय चौरिटेबल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से पट्टी क्षेत्र के पूरे बाबू गांव में मुक्त कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब और दिव्यांग लोगों को कंबल वितरित किए गए और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुंबई उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद राज नारायण पाण्डेय ने की और उन्होंने सेवा भाव, माता-पिता के प्रति आदर और इंसानियत के महत्व पर जोर दिया। यह कार्यक्रम 22 वर्षों से लगातार पवित्र भाव से आयोजित किया जा रहा है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.