पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने FONRWA और RWA पदाधिकारियों के साथ की बड़ी बैठक।

नोएडा : सेक्टर-52 स्थित FONRWA कार्यालय में नागरिक समस्याओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए निर्देश। पीजी, किरायेदारों और गेस्ट हाउसों के सत्यापन अभियान को तेज करने के निर्देश। जाम वाले स्थानों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनात करने और लावारिस वाहनों पर कार्रवाई के आदेश। संवेदनशील व सुनसान क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग और CCTV कैमरे बढ़ाने के निर्देश। जनता की शिकायतों के प्रति उदासीनता पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 निलंबित। थाना प्रभारी सेक्टर-49 लाइन हाजिर, थाना प्रभारी फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 को चेतावनी। हर 15 दिन में थाना प्रभारी और हर 7 दिन में चौकी प्रभारी RWA के साथ करेंगे संवाद। पुलिस कमिश्नर ने जनता से बेहतर संवाद और त्वरित समस्या निस्तारण पर दिया जोर।

रिपोर्टर : राजा  मौर्या

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.