CP लक्ष्मी सिंह की सराहनीय पहल: पुलिस लाइन्स में ‘पुलिस पेंशनर्स कक्ष’ का शुभारंभ

नॉएडा :  गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर (CP) लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के कल्याण और सम्मान के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम उठाया गया है। CP लक्ष्मी सिंह ने पुलिस लाइन्स में नए स्थापित किए गए 'पुलिस पेंशनर्स कक्ष' का विधिवत उद्घाटन किया है।यह नई पहल हमारे रिटायर्ड पुलिसकर्मियों को एक सम्मानजनक, आरामदायक और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस विशेष कक्ष के माध्यम से सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की पेंशन, स्वास्थ्य या अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनका समयबद्ध व प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। सिर्फ इतना ही नहीं, पुलिस व्यवस्था और जनसेवा को बेहतर बनाने के लिए इन वरिष्ठ अधिकारियों के लंबे अनुभवों और सुझावों का भी समुचित उपयोग किया जाएगा।

रिपोर्टर : योगेंद्र कुमार यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.