ईद व रामनवमी को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च

पाकुड़ : हिरणपुर आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार को प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला. मार्च का नेतृत्व सीओ मनोज कुमार, बीडीओ दिलीप टुडू एवं थाना प्रभारी विनय कुमार ने किया. फ्लैग मार्च हिरणपुर बाजार सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया, जहां पुलिस बल ने लोगों को शांति, भाईचारा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया. इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहे.

रिपोर्टर : सुनील कुमार

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.