पेयजल समस्या समाधान हेतु हेल्पलाइन नंबर हुआ जारी.
पाकुड़ : जिला अंतर्गत भीषण गर्मी को देखते हुए आमजनों को पेयजल संकट से राहत दिलाने के उद्देश्य से उपायुक्त मेधा भारद्वाज के निर्देश पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मति हेतु शिकायत दर्ज कराई जा सकेगी, जिससे त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिला स्तरीय कंट्रोल रूम जिला स्तर पर कंट्रोल रूम में श्री राकेश मरांडी (मो०- 9304773442) एवं श्रीजल मुर्मू (मो०- 7482924365) को प्रतिनियुक्त किया गया है। आमजन इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रखंडवार पदाधिकारी एवं संपर्क नंबर पाकुड़ प्रखंड: कनीय अभियंता- सुभेन्दु मिश्र (मो०- 8252295342) सहायक अभियंता- अभिजीत किशोर (मो०- 9773807198) हिरणपुर प्रखंड: कनीय अभियंता- अभिषेक कुमार (मो०-9123115899) सहायक अभियंता- अभिजीत किशोर (मो०- 9773807198) अमड़ापाड़ा प्रखंड: कनीय अभियंता- देवेन्द्र किस्कू (मो०- 9905326654) सहायक अभियंता – रवि शंकर (मो०- 7321042830) लिट्टीपाड़ा प्रखंड: कनीय अभियंता – जेम्स मुर्मू (मो०- 8340763109) सहायक अभियंता- रवि शंकर (मो०-7321042830) महेशपुर प्रखंड: कनीय अभियंता- सुभेन्दु मिश्र (मो०- 8252295342) सहायक अभियंता- अभिजीत किशोर (मो०- 9773807198) पाकुड़िया प्रखंड:कनीय अभियंता- देवेन्द्र किस्कू (मो०- 9905326654) सहायक अभियंता- अभिजीत किशोर (मो०- 9773807198) उपायुक्त ने की अपील उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि गर्मी के मौसम में आमजनों को पेयजल की समस्या से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं प्रतिबद्ध है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि जहां कहीं भी चापाकल खराब हो, उसकी सूचना तुरंत संबंधित नंबरों पर दें, ताकि शीघ्र मरम्मति कर पेयजल आपूर्ति बहाल की जा सके। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक घर तक समय पर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके.
रिपोर्टर : अभिषेक तिवारी

No Previous Comments found.