जमुना में भूमि विवाद को लेकर तनाव, न्यायालय के आदेश के बावजूद निर्माण जारी होने का आरोप
पलामू : तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के जमुना टोला में भूमि विवाद को लेकर तनाव की स्थिति बना हुआ है। विविध वाद संख्या 14-2026 के तहत दफा 163 के अंतर्गत मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय ने दोनों पक्षों के बीच शांति भंग होने की आशंका जताई है। प्रथम पक्ष मारश्लिम मियां इसराफिल मियां दोनों पिता स्व० रसूल मोहम्मद मियां रियासत मियां साहुद मियां दोनों पिता स्व० सरातू मियां एवं द्वितीय पक्ष सुलेमान मियां पिता स्व० जसमुन मियां इकबाल मियां पिता सुलेमान मियां सैनुल अंसारी पिता स्व० साजुद्दीन मियां शौकत मियां पिता मुमताज मियां दानिश आलम पिता शौकत मियां मुख्तार मियां पिता स्व० अहमद मियां असगर मियां पिता स्व० अमिरुद्दीन मियां मुस्ताक मियां पिता मौलवी मियां सहित अन्य लोगों के दखल कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। न्यायालय ने आवेदक के आवेदन, थाना प्रभारी तरहसी की जांच रिपोर्ट के आधार पर विवादित भूमि को लेकर स्थिति संवेदनशील मानते हुए और किसी भी समय विवाद बढ़ सकता है। न्यायालय ने संबंधित भूमि पर दोनों पक्षों के खिलाफ दफा 163 लागू कर दी है। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि कोई भी पक्ष विवादित भूमि पर नहीं जाएगा और न ही किसी प्रकार का नया निर्माण कार्य करेगा।
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.