पलामू में सड़क हादसे में होमगार्ड जवान की मौत
पलामू - जिला अंतर्गत विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में होमगार्ड जवान जीतू मोची उम्र( 58 ) की मौत हो गई।वे पंजरी कला केनिवासी थे।परिजन के अनुसार जीतू मोची पिछले लगभग 5 वर्षों से पांव थाना क्षेत्र में के राजहरा कलवारी में कार्यरत थे। शनिवार को वे अपनी अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से अपने घर पंजीरी कल लौट रहे थे।इसी दौरान लालगढ़ गांव स्थित शिव मंदिर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण ने उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचा। अस्पताल मे पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।नौवगांडहा ओ पी पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।वही मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड कमांडेंट दीपक कुमार ने मृतक जवानों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए दस हजार रूपये सहायता राशि प्रदान की और सरकारी सहायता मुआवजा दिलाने के लिए आश्वासन दिया।
मेडिकल कॉलेज में होमगार्ड के जवान काफी संख्या में उपस्थित हुए थे।

No Previous Comments found.