शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रामानंद डबरा में निकली भव्य कलश यात्रा

 नीलांबर-पीतांबरपुर (पलामू) : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के हरतुआ पंचायत अंतर्गत रामानंद डबरा में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच नवरात्र का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी वरुण जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हरतुआ पंचायत के मुखिया अरविंद शुक्ला शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने कलशधारियों को कलश प्रदान कर यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की परंपरा निभाई जाती है। इसी क्रम में रामानंद डबरा में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कलश यात्रा के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया।

प्रखंड के पूजा पंडालों में गूंजे मां दुर्गा के जयकारे

शारदीय नवरात्र के पहले दिन नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों में भी भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा समितियों की ओर से पंडालों में तैयारियां की गई हैं। जगह-जगह बज रहे भक्ति गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आए। नवरात्र के आगमन से क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना हुआ है।
 मौके पर मनोज सिंह चेरो ,ओमप्रकाश गुप्ता ,अर्जुन प्रसाद गुप्ता , नवनीत जायसवाल ,पप्पू यादव ,वेदपकश सिंह आयुष सिंह के अलावा सैकड़ो कलश धारी मौजूद थे

रिपोर्टर : अवध किशोर राय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.