थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने समझाकर हटवाया सड़क जाम
नीलांबर-पीतांबरपुर : बसौरा सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद अस्पताल में पोस्टमार्टम में देरी से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने धैर्यपूर्वक लोगों की बातें सुनीं और उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया। थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकारी प्रावधानों के तहत जो भी सहायता संभव होगी, उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उनके समझाने और आश्वासन के बाद लोगों ने सड़क जाम हटा लिया, जिससे आवागमन सामान्य हो गया।
जाम हटवाने में प्रशासन को को साथ सहयोग किया पंचायत के मुखिया गुड्डी देवी भाजपा ने तेरी लवली गुप्ता समाज सेवी मनोज सिंह नगीना सिंह अनुज सिंह शामिल थे
रिपोर्टर : अवध किशोर राय

No Previous Comments found.