पानीपत में करोड़ों की ठगी का खुलासा, चेक बाउंस से खुली पोल
हरियाणा : हरियाणा के पानीपत में बड़े स्तर पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। इस गिरोह में दीपक कपूर, राजेश रतन समेत चार-पांच लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यापारी वर्ग के साथ बड़े लेन-देन करते थे और भरोसा जीतकर करोड़ों रुपये का माल या रकम हासिल कर लेते थे। इसके बाद भुगतान के लिए दिए गए चेक जब व्यापारियों ने बैंक में लगाए, तो वे बाउंस हो गए। यहीं से पूरे खेल का खुलासा हुआ।
पीड़ित व्यापारियों का कहना है कि उन्हें सुनियोजित तरीके से झांसे में लिया गया और धीरे-धीरे बड़ी रकम हड़प ली गई। मामले के सामने आने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
रिपोर्टर : अंकुर

No Previous Comments found.