सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे अशोक कुमार का भव्य स्वागत
पानीपत - उज्जा रोड स्थित नलवा कॉलोनी निवासी अशोक कुमार सेना की सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के बाद अपने शहर लौटे। उनके आगमन पर परम मित्र डॉक्टर रामधन शर्मा, अन्य मित्रों, साथियों एवं परिवारजनों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके सम्मान में रोड शो भी निकाला गया। सभी साथियों ने बाइक रैली के माध्यम से अशोक कुमार का जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच परिवारजनों व मित्रों ने उनका उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम में खुशी और उत्साह का माहौल रहा। अशोक कुमार के मित्रों और परिवारजनों ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद उनके अपने शहर लौटने पर सभी को गर्व और खुशी है। सभी ने उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
रिपोर्टर : अंकुर शर्मा

No Previous Comments found.