नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित
पन्ना - शासन के निर्देशानुसार सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर ऊषा परमार सहित सभी जिलाधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत जिला कलेक्टर ने आगामी 25 अप्रैल तक आयोजित नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक समन्वय के साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित कर सभी स्तरों पर विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वाधान में जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी नारी शक्ति वंदन सम्मेलन आयोजित किया गया। उपस्थितजनों ने विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना। जिला स्तर पर एनआईसी कक्ष सहित जनपद पंचायत, नगर पालिका एवं नगर परिषद, ग्राम पंचायत एवं ग्राम व वार्ड स्तर पर आंगनबाड़ी एवं सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और महिलाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी स्तर पर नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत पदयात्रा, दीवार लेखन इत्यादि गतिविधियां भी हुईं।
रिपोर्टर - रफ़ी सिद्दीकी

No Previous Comments found.