ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना पवई की प्रभावी कार्यवाही

पन्ना - पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में गुम नाबालिक बालक-बालिकाओं की सकुशल दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में थाना पवई पुलिस द्वारा लगातार गुमशुदा नाबालिकों की तलाश की जा रही है। थाना पवई के एवं 111/26, जो कि गुम नाबालिक बालक-बालिकाओं से संबंधित प्रकरण थे, में प्रभावी कार्यवाही करते हुए पवई पुलिस टीम द्वारा देश के विभिन्न राज्यों से कुल 04 नाबालिक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत सभी बालिकाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया,जिस पर परिजनों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार,उप निरीक्षक सरिता तिवारी,सहायक उप निरीक्षक विजय गर्ग,प्रधान आरक्षक नीरज रैकवार,प्रधान आरक्षक अनिल गर्ग,आरक्षक राहुल अहिरवार,आरक्षक रमाकांत कुर्मी, महिला आरक्षक विनीती सिंह,खुशबू सिंह,प्रतीक्षा एवं अंजली तथा साइबर सेल पन्ना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संवाददाता - सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.