पन्ना के तीन शिक्षकों का स्टेट असेसमेंट सेल में चयन

पन्ना : राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा स्टार प्रोजेक्ट्स के अंतर्गत प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं मूल्यांकन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु गठित किए जा रहे स्टेट असेसमेंट सेल एवं डिस्ट्रिक्ट नॉलेज रिसोर्स ग्रुप (DKRG) के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा एवं साक्षात्कार में पन्ना जिले के शिक्षकों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

पन्ना जिले से श्री रघुवीर तिवारी, श्री राम किशोर गर्ग एवं श्री नीरज श्रीवास्तव का चयन स्टेट असेसमेंट सेल सदस्य तथा जिला रिसोर्स ग्रुप के लिए किया गया है। यह चयन शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता, विषय ज्ञान एवं नवाचारपूर्ण कार्यशैली के आधार पर किया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार जिला स्तर पर कुल 8 सदस्यों की टीम गठित की जानी है, जिसमें शेष 5 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों का चयन जिला स्तर से किया जाएगा। चयनित टीम जिले में मूल्यांकन प्रणाली को मजबूत करने, शिक्षकों को अकादमिक सहयोग प्रदान करने तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस उपलब्धि पर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी पन्ना, जिला शिक्षा केंद्र पन्ना, डाइट पन्ना एवं बीआरसीसी के अधिकारियों तथा शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए चयनित शिक्षकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित सदस्य अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं नवाचारपूर्ण सोच से जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करेंगे।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.