भ्रष्टाचार के विरोध में जनपद सदस्य कमलेश तिवारी का इस्तीफा

पवई, पन्ना- जनपद पंचायत पवई अंतर्गत ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के विरोध में वार्ड क्रमांक 18 से निर्वाचित जनपद सदस्य एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता कमलेश तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पन्ना कलेक्टर के नाम जनपद पंचायत पवई के सीईओ को अपना त्यागपत्र सौंपा।

त्यागपत्र में कमलेश तिवारी ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ में लंबे समय से व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार और अनियमितताएं हो रही हैं। इस संबंध में उन्होंने कई बार अधिकारियों को शिकायतें दीं तथा सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में भी लगातार खबरें प्रकाशित होती रहीं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि पंचायत के कार्य गुणवत्ता विहीन और मनमाने तरीके से कराए जा रहे हैं तथा पंचायत की व्यवस्था निजी हाथों में सौंप दी गई है। गंगासागर मोहल्ले में पानी को मोहताज शराब दुकान बगैर प्रस्ताव और गाँव की सहमति खुला दी गई है खेत तालाब बोल्डर चेक डैम बिल केबल।कागजों तक सीमित है 
लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से उन्होंने विरोध स्वरूप पद छोड़ने का निर्णय लिया।
जनपद पंचायत कार्यालय पवई में इस्तीफा सौंपने के दौरान उनके समर्थक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में पंचायत कार्यों की जांच की मांग तेज हो गई है।
गौरतलब है कि कमलेश तिवारी पिछले 26 वर्षों से जनप्रतिनिधि के रूप में राजनीति में सक्रिय हैं और पंच,उपसरपंच, सोसाइटी अध्यक्ष सहित भाजपा के विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य कर चुके हैं।

सुरेश कुमार द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.