अवैध शराब के विरूद्ध थाना पवई की लगातार कार्यवाही

पवई : पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियो को अपने-अपने थाना क्षेत्रो में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तारतम्य में दिनांक 08/06/26 की दरम्यानी रात  को थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की इंडिका गाड़ी मे अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है । सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों  से अवगत कराया गया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दागी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में तत्काल एक टीम गठित कर नाकाबंदी की गई एवं चैकिंग के दोरान करही तिराहा बाईपास रोड ब्रिज के पास से MP 17 CA 9566 को रोककर चैक किये जाने पर गाड़ी की डिक्की में 06 पेटी देसी मदिरा प्लैन अवैध शराब कुल 300 क्वार्टर अवैध रूप से भरे होना पाए गए जिससे मौके पर आरोपी 1. अंशुल सोनी पिता रवि सोनी निवासी पवई 2. पियूष सोनी पिता दुर्गा सोनी निवासी सलेहा को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया एवं अवैध रूप से शराब , एवं  इंडिका गाड़ी  दोनों की कुल कीमती करीबन 03 लाख 22 हजार  रुपए  जप्त किए गए । गिरफ्तार किए गए आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेश से उप जेल  भी भेज दिया गया है । 


उल्लेखनीय भूमिका   उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , प्रधान आरक्षक सुरेंद्र कुमार प्रजापति , प्रधान आरक्षक उपेंद्र रिछारिया , प्रधान आरक्षक विनोद कुमार , आरक्षक राकेश कुमार डुडवे , वाहन चालक नागेंद्र मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.