प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम एवं भगवान बिरसा मुंडा बलिदान दिवस का आयोजन सम्पन्न
पवई : नगर पंचायत पवई के शक्ति केंद्र प्रभारी एवं कार्यालय मंत्री प्रहलाद बेहरे की अध्यक्षता में वार्ड क्रमांक 6 में भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और जनजातीय समाज के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता पुष्पेंद्र पटेल वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद बद्री चौधरी, वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद दुखी आदिवासी, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद रुद्र प्रताप बागरी नया खीरा से नंदी आदिवासी मंतक आदिवासी,मिजाजी लाल आदिवासी,राम कुमार आदिवासी,फंसी लाल आदिवासी आदिवासी अवध लाल आदिवासी,शेख लाल आदिवासी रम्मा आदिवासी सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहें भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम की सभी ने सराहना करते हुए हर साल मनाये जाने को कहा गया
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी
No Previous Comments found.