रविवार को योग का ऑनलाइन सत्र हर नागरिक से शामिल होने की अपील

पन्ना :  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पूर्व जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वाधान में रविवार, 14 जून को योग का ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी जिलेवासियों से शामिल होने की अपील की गई है। योग भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसने आज सम्पूर्ण विश्व को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का मार्ग दिखाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक वैश्विक जनआंदोलन के रूप में स्थापित हुआ है। आज अनेक राष्ट्र योग के महत्व को स्वीकार और अंगीकार कर चुके हैं। योग दिवस 21 जून पर अनेक आयोजनों के साथ ही 14 जून को विशेष ऑनलाइन सत्र आयोजित किया जा रहा है। बीस मिनिट के इस ऑनलाइन सत्र में कोई भी नागरिक हिस्सा ले सकता है।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के सातवें काउंटडाउन के अवसर पर आयुष मंत्रालय, भारत सरकार ने 14 जून को प्रातः 6.15 बजे से 7.35 बजे तक एक विशेष ऑनलाइन योग सत्र के आयोजन का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ते हुए स्वस्थ, जागरूक एवं निरोग समाज का निर्माण करना है। सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठजनों, विद्यार्थियों, शासकीय सेवकों एवं सामाजिक संगठनों से आग्रह किया गया है कि वे इस ऑनलाइन योग सत्र में अधिकाधिक संख्या में सहभागी बनें और योग को अपनी दैनिक जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाएं। कार्यक्रम से जुड़ने के लिए टोल फ्री नम्बर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर पंजीयन किया जा सकता है।

रिपोर्टर : रफ़ी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.