आधे घंटे की वर्षा से पन्ना जिले की सबसे बड़ी तहसील पवई जो जबरदस्त राजनीति का शिकार हो रही
पवई : लगभग आधे घंटे की वर्षा से पन्ना जिले की सबसे बड़ी तहसील पवई जो जबरदस्त राजनीति का शिकार हो रही हैं। पवई नगर पंचायत होने के कारण किसी भी कौने से नहीं लगता है कि हम नगर पंचायत में रह रहे हैं। नगर के हर पंद्रह वार्डों में कचरा जमा जलभराव सड़क जैसे सुविधाओं का अभाव चला आ रहा है। अंबेडकर पार्क मोहल्ले के घरों में घुसा पानी। पवई नगर परिषद की खुली पोल।
जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में कई सड़कों का निर्माण बिना नालियों के कर दिया गया है, जिसका खामियाजा हर बारिश में आम नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। जलभराव के कारण लोगों के घरों में पानी भर गया और दैनिक जीवन प्रभावित हो गया।
नागरिकों ने आरोप लगाया कि नगर परिषद की कार्यप्रणाली ग्राम पंचायत से भी बदतर होती जा रही है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों द्वारा समय रहते जल निकासी की व्यवस्था नहीं किए जाने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है
पवई नगर के हालात यह है कि यहां की स्थिति से बेहतर ग्राम पंचायत की स्थिति है आज गांव-गांव में सड़कों के साथ नालियों का निर्माण हो रहा है लेकिन पवई नगर परिषद में प्रत्येक कार्य केवल मोटी कमिशन के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। अभी हाल ही में जो सड़क बनाई गई वह जनता के सामने है कि उनकी स्थिति क्या है 6 माह पूर्व 70 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 10.11 व14 से होकर नाली का निर्माण हुआ था वह भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया ।निष्कर्ष यह निकला कि आज भी झंडा बाजार में थोड़ी सी बारिश के कारण दो से ढाई फीट पानी सड़कों में भर जाता है नगर हित में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों का अभाव
पवई नगर का दुर्भाग्य रहा है कि जनता द्वारा चुने गए पार्षदों द्वारा आज तक किसी काम के लिए आवाज नहीं उठाई गई बल्कि कमाई के लिए रेवड़ी स्वरूप सड़के इक्का दुक्का पार्षदों को मिल जाती है।मुख्य सड़कों पर डिब्बे दुकानदारों का कब्जा नगर वासियो का यह भी कहना है कि निष्क्रिय नगर परिषद अध्यक्ष की कर प्रणाली और स्थानीय स्तर पर कर्मचारियों की मनमानी के कारण नगर की व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। लोगों ने नगर परिषद से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुधारने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्थायी समाधान की मांग की है।
रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.