पति को सोते समय गैंती से करवाए थे जानलेवा प्रहार

पवई : फरियादी चंद्रभान लोधी निवासी कृष्णगढ़ ने थाना पवई में दिनांक 14/07/26 को उपस्थित होकर  ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात्रि में जब उसका छोटा भाई कृष्ण कुमार लोधी अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो रहा था तभी अज्ञात व्यक्ति ने  घर में घुसकर उसके छोटे भाई कृष्ण कुमार लोधी को गैंती से शरीर में कई बार जानलेवा प्रहार किए हैं जिससे उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक हो गई है। फरियादी की सूचना पर थाना पवई में धारा 118 (1), 331(6) , 109 BNS अपराध  दर्ज किया गया था । पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह , एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के द्वारा थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को साक्ष्यों   का संकलन कर आरोपी की तलाश पतारसी करने हेतु  निर्देशित किया गया था । पुलिस के द्वारा मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों  का संकलन किया गया एवं उसकी पत्नी से  सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और बताया कि  वह  अपने पति की रोज-रोज की मारपीट एवं बेज्जती से परेशान हो गई थी इस कारण उसके द्वारा  अपने एक प्रेमी को बुलवाकर अपने  पति कृष्ण कुमार सिगरोल की हत्या का प्रयास किया गया था  एवं उसे जान से मारने की नियत से रात्रि में सोते समय गैंती से कई बार जानलेवा प्रहार किए थे । पीड़ित व्यक्ति की हालत गंभीर होने से जबलपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय के आदेश से जिला जेल पवई भेज दिया गया है। 

उल्लेखनीय भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , उप निरीक्षक एम.एल. कोल , प्रधान आरक्षक  सुरेंद्र प्रजापति, प्रधानआरक्षक कमलेश शर्मा महिला आरक्षक खुशबू सिंह बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

रिपोर्टर : सुरेश संगम द्विवेदी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.