पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं पवई में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसलिंग की समय-सारणी घोषित
पन्ना - शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पन्ना एवं पवई में रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए संस्था स्तर की काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसके तहत आगामी 14 सितंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगा। वर्तमान अगस्त माह में 24, 27, 29 एवं 31 अगस्त को तथा आगामी सितंबर माह में 2,5,8,10,12 एवं 14 सितंबर को सुबह 10.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक रिक्त रही सीटों पर संस्था स्तर की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।
सभी ब्रांच में प्रवेश पूर्ण होने तक काउंसलिंग जारी रहेगी। संस्था स्तर की काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी आय,जाति,निवास,10वीं की अंकसूची, शिक्षण शुल्क तथा टीसी इत्यादि दस्तावेजों के साथ पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में उपस्थित हो सकते हैं। वर्तमान में महाविद्यालय में मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग तथा सिविल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम संचालित हैं, जबकि शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पवई में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेली कम्यूनिकेशन तथा कम्प्यूटर साइंस ब्रांच संचालित है। पूर्व में महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के कई छात्रों का विभिन्न मल्टीनेशनल कंपनी में चयन हो चुका है। संस्था प्राचार्य द्वारा जिले के छात्रों से संस्था स्तर काउंसलिंग के अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है।
पत्रकार - सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.