ऑपरेशन ज़रब परभणी पुलिस की अपराधियों पर कड़ी नजर, 1 अगस्त से विशेष अभियान शुरू
परभणी : परभणी जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित, निर्भय और अपराधमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से परभणी पुलिस ने "ऑपरेशन जरब" नामक विशेष अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में यह अभियान 1 अगस्त 2026 से जिले के सभी पुलिस थानों में प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा। इस अभियान के तहत पुलिस सराईत अपराधियों, हिस्ट्रीशीटरों, बार-बार अपराध करने वाले आरोपियों, फरार अपराधियों, गंभीर मामलों में जमानत पर छूटे आरोपियों तथा क्षेत्र में दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखेगी। ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अपराधों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावतजी ने कहा कि "ऑपरेशन जस्ब" का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं है, बल्कि समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना भी है। अभियान के माध्यम से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों तथा आम लोगों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। परभणी पुलिस ने नागरिकों से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। यदि किसी क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, सराईत अपराधी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया गया है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि नागरिकों के सहयोग से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है और जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकेगा। "ऑपरेशन जब" इसी दिशा में परभणी पुलिस की एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
रिपोटर - शांतीलाल शर्मा
No Previous Comments found.