पवई आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी पन्ना के निर्देशन में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया
पवई : पवई आयुष विभाग के जिला आयुष अधिकारी पन्ना के निर्देशन में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया गया जिसका विधि विधान पूर्वक मां सरस्वती पूजन दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
जिसमें निशुल्क होम्योपैथी मेगा शिविर लगाया गया एवं शासकीय होम्योपैथी औषधालय पवई के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई मे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित रहे डॉ.सुरेश कुमार सोनी CBMO एवं डॉ पी. एस. भदोरिया BMO शिशु रोग डॉ ओम हरि शर्मा, डॉ विजय तिवारी होमियोपैथी डॉ विवेक तिवारी, डॉ प्राची गुप्ता सी ए एम ओ, श्री चिंतामणि साहू प्रभारी होम्योपैथी पवई, श्री प्रमोद नगायच श्री विजय तिवारी, श्री सुरेन्द्र रैकवार सहित समस्त सी एस सी पवई स्टाफ एवं आम जनता उपस्थित रही। सभी लोग आयुर्वेदिक दवा का उपयोग अपने जीवन में अपने स्वास्थ्य के लिए करें आयुर्वेदिक होम्योपैथिक दवा मानव के शरीर में वर्षों तक काम करता रहता है।अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें स्वास्थ्य संबंधी तमाम प्रकार की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा जनता जनार्दन को दी गई मरीजों का स्वस्थ्य परिक्षण कर होम्योपैथी दवा वितरण की गई।
रिपोर्टर : सुरेश कुमार द्विवेदी

No Previous Comments found.