'जय जय जगन्नाथ' के जयघोष से गूंजेगा पवई,महाप्रभु के स्वागत को तैयार पूरा नगर
पवई : धर्म,आस्था और सनातन संस्कृति के महापर्व भगवान जगन्नाथ रथ महोत्सव को लेकर पवई में श्रद्धा और उत्साह का वातावरण चरम पर है आगामी 16 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के पावन अवसर पर भगवान जगन्नाथ,बलभद्र एवं माता सुभद्रा की ऐतिहासिक रथयात्रा पूरे वैदिक विधि-विधान,भक्ति और उल्लास के साथ निकलेगी हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है रथ महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर प्राचीन जगदीश स्वामी मंदिर परिसर में एसडीएम समीक्षा जैन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में नगर परिषद,पुलिस,लोक निर्माण,स्वास्थ्य,वन विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों,मंदिर समिति, जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों,पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया सभी ने आयोजन को भव्य,सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए अपने सुझाव दिए
बैठक में एसडीएम समीक्षा जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भगवान जगन्नाथ के रथ जिस मार्ग से होकर गुजरेगा,वहां तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाया जाए,सड़क के गड्ढों की मरम्मत कराई जाए, पेयजल,विद्युत,बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए पुलिस विभाग को सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए गए,ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े बैठक के दौरान नगरवासियों ने रथयात्रा मार्ग की वास्तविक स्थिति भी प्रशासन के सामने रखी लोगों ने बताया कि करही तिराहा से बागरन टोला स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर तक सड़क पर कई स्थानों पर गहरे गड्ढे,ऊंचे स्पीड ब्रेकर और क्षतिग्रस्त मार्ग बने हुए हैं,जिससे भगवान के रथ के संचालन में कठिनाई आ सकती है नागरिकों ने मांग की कि रथयात्रा से पहले सभी खामियों को दूर कर मार्ग को पूरी तरह सुगम बनाया जाए रामभुवन बागरी ने बैठक में अपने निवास के सामने नालियों की अव्यवस्थित व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए बताया कि दो नालियों का पानी एक ही नाली में मोड़ दिए जाने से जलभराव की समस्या बनी हुई है उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि रथयात्रा से पहले इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए बैठक में भगवान जगन्नाथ के रथ की रंगाई-पुताई,आकर्षक सजावट,ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था,झंडे-बैनर,पुलिस सलामी, एम्बुलेंस,स्वास्थ्य सेवाएं तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई रथ महोत्सव की धार्मिक रूपरेखा के अनुसार 14 जुलाई को पथ प्रसाद, 15 जुलाई को धूप-कपूर आरती तथा 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ,बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा प्राचीन जगदीश स्वामी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नन्ही पवई पहुंचेगी,जहां भगवान का रात्रि विश्राम होगा 17 जुलाई को यात्रा जनकपुरी पहुंचेगी तथा 18 जुलाई को भगवान जगन्नाथ स्वामी की भव्य बारात गाजे-बाजे,ढोल-नगाड़ों और "जय जगन्नाथ" के गगनभेदी जयघोष के बीच नगर भ्रमण करते हुए पुनः प्राचीन जगदीश स्वामी मंदिर पहुंचेगी बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष बसंत दहायत,नगर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश कुमार सोनी, भागीदारी अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, अधिमान्य पत्रकार धनंजय श्रीवास्तव सुरेश संगम द्विवेदी पत्रकार सुरेन्द्र पांडे पत्रकार रामभुवन बागरी,श्यामजी खरे, सी.एल. सिंगरौल (अधिवक्ता), जमुना खटीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के सदस्य एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी
No Previous Comments found.