नवागत कलेक्टर ने किया पदभार ग्रहण
पवई : पन्ना जिले के नवागत कलेक्टर एवं वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हर्ष सिंह ने सोमवार को अपरान्ह में कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित जिला कोषालय अधिकारी विनोद कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम आलोक मार्को एवं डिप्टी कलेक्टर अनुराग गुर्जर भी उपस्थित रहे। नवागत कलेक्टर इसके पूर्व जनवरी 2025 से बुरहानपुर कलेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। इसके पूर्व भी विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।
संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.