दिवाली पर पवई पुलिस के द्वारा की गई 30 जुआरियो के विरुद्ध कार्यवाही
पवई : पन्ना पुलिस अधीक्षक सब्यसाची सराफ के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से जुए के विरुद्ध करने हेतु निर्देशित किया गया था जिसके पालन में थाना पवई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना चौहान , एसडीओपी पवई सुश्री शिवा पाठक के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी पवई निरीक्षक श्री सुशील कुमार अहिरवार के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम बनाकर मुखबिर सूचनाओं के आधार पर जुआ के फड़ों पर लगातार दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान थाना पवई क्षेत्र के अलग-अलग स्थानो से कुल 30 जुआरियों को पकड़ा गया एवं पब्लिक गैंबलिंग एक्ट के तहत 09 अपराधिक प्रकरण दर्ज कर कुल 31,670 /- रुपए एवं ताश की नौ गड्डियां जप्त की गई है। पवई पुलिस के द्वारा आम जनता से रुपए पैसों का दाव लगाकर जुआ नहीं खेलने की अपील की गई है।
उल्लेखनीय भूमिका-उक्त संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार,उप निरीक्षक एम एल कोल, उप निरीक्षक सरिता तिवारी ,प्रधान आरक्षक दुलीचंद जैन,प्रधान आरक्षक अंजनी तिवारी,प्रधान आरक्षक सुरेंद्र प्रजापति , प्रधान आरक्षक मोहन सिंह ,प्रधान आरक्षक विनोद कुमार अहिरवार,वाहन चालक मणिराज बागरी आरक्षक शिवेंद्र , राहुल , भागीरथ, राजेश, राकेश एवं मनोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.