भक्ति और श्रद्धा में डूबा कायस्थ समाज, विधि-विधान से हुआ भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन
पवई : माता कलेही की पावन एवं धार्मिक नगरी पवई में कायस्थ समाज द्वारा अपने आराध्य देव, देवाधिदेव भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का प्राकट्य एवं पूजन दिवस पारंपरिक श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ मनाया गया इस अवसर पर संतोष श्रीवास्तव के कंपाउंड स्थित निज निवास पर धार्मिक आयोजन किया गया, जहां कायस्थ समाज के लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की साथ ही ज्ञान,लेखन और विद्या के प्रतीक कलम,दवात, कॉपी,पेन एवं पुस्तकों का पूजन कर अपनी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का निर्वहन किया धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया इसके बाद विधिवत पूजन,हवन एवं आरती संपन्न हुई उपस्थित समाजजनों ने अपने आराध्य देव के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं समाज की निरंतर उन्नति की कामना की पूरा वातावरण भगवान चित्रगुप्त महाराज के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा प्रत्येक प्राणी के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं भगवान चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान चित्रगुप्त महाराज की महिमा एवं पौराणिक मान्यताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि भगवान चित्रगुप्त समस्त प्राणियों के पाप-पुण्य और शुभ-अशुभ कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले देवता के रूप में पूजनीय हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे प्रत्येक जीव के कर्मों का सूक्ष्मता से निरीक्षण करते हैं और कर्मों के अनुरूप न्याय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्मा जी की काया से हुई थी इसी कारण उनके वंशज कायस्थ कहलाए भगवान चित्रगुप्त को कलम,लेखनी एवं ज्ञान का अधिष्ठाता देव माना जाता है यही वजह है कि कायस्थ समाज में कलम-दवात और पुस्तकों की पूजा का विशेष महत्व है कलम की पूजा के साथ ज्ञान और कर्म की आराधना का संदेश।
समाजजनों ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त महाराज की आराधना केवल धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि ज्ञान,शिक्षा, लेखन,अनुशासन और सदाचार के प्रति समर्पण का प्रतीक है पठन-पाठन एवं लेखन कार्य से जुड़े लोगों के लिए भी भगवान चित्रगुप्त की विशेष महत्ता है उनकी पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति जवाबदेह रहने,सत्य के मार्ग पर चलने और समाज में सकारात्मक योगदान देने की प्रेरणा देती है उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज की पहचान शिक्षा, संस्कार,बौद्धिक क्षमता और सामाजिक सहभागिता की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रही है। भगवान चित्रगुप्त महाराज की आराधना समाज को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को भी अपने धर्म,संस्कार और परंपराओं के प्रति जागरूक करने का माध्यम है।
भक्ति,एकता और सामाजिक सद्भाव का दिखा संगम
इस अवसर पर कायस्थ समाज के परिवारों ने सामूहिक रूप से भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज का वंदन,आरती एवं भक्ति गायन किया सभी ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, अखंडता,भाईचारे और प्रगति का संकल्प व्यक्त किया धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग एवं परिवारजन उपस्थित रहे संपूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक एकजुटता के वातावरण में संपन्न हुआ।
संवाददाता : सुरेश संगम द्विवेदी

No Previous Comments found.