ट्रांसपोर्ट नगर में सीवर लाइन व सड़क निर्माण में अनियमितताओं के विरोध में भाकियू का धरना दूसरे दिन भी जारी

प्रयागराज : प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में चल रहे सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य में हो रही गंभीर अनियमितताओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों, स्थानीय नागरिकों एवं भाकियू कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी जा रही है, जिससे आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह का आरोप है की निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। बिना सीवर लाइन को जोड़े ही सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जो न केवल तकनीकी रूप से गलत है, बल्कि भविष्य में सड़क को दोबारा तोड़ने की स्थिति पैदा करेगा। इससे जनता को भारी असुविधा होगी और सरकारी धन का खुला दुरुपयोग भी सामने आएगा। ट्रांसपोर्ट नगर में जिस तरह से सड़क और सीवर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार किया जा रहा है, उसके खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। “जनता के पैसे का इस तरह दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।आगे उन्होंने कहा की जब तक दोषी ठेकेदार का लाइसेंस निरस्त नहीं किया जाता और मुख्य अभियंता व अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा।" यदि जल्द ही इस मामले में ठोस एवं निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

रिपोर्टर : जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.