मंदिर में झाड़ू लगाना , कोई छोटा काम नहीं, यह तो हैं ऐसी पूजा, जिसका कोई मोल नहीं.

प्रयागराज : सरस्वती सामाजिक सेवा संस्थान अरैल नैनी प्रयागराज द्वारा दिनांक - 14.06.2026 रविवार को अधिक मास के समापन पर देवों के देव महादेव के  श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर अरैल में भव्य स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम अधिकारी धीरज राजवानी के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें मंदिर के कोने-कोने में फैली हुई गंदगी को साफ सुथरा किया गया। आम जनमानस से मंदिरों में स्वच्छता रखने की अपील भी की गई एवं जन जागरण किया गया। 

संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी ऋषि दीक्षित ने कहा कि आस्था के पवित्र मंदिर पर लोग श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पूजा करने आते हैं, लेकिन अपने साथ लाए हुए पॉलिथीन, दूध चढ़ाने वाले फाइबर ग्लास, माचिस के पैकेट आदि को मंदिर के कोने में ईधर उधर कोने में फेंक देते हैं। जिससे वह कई दिनों तक इधर-उधर पड़ा रहने के कारण दुर्गंध पैदा करने लगता है। इसलिए सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों से हमारी यही अपील है कि की आस्था के मंदिर के चौखट को साफ एवं सुथरा रखने में हम सब का सहयोग करें। कार्यक्रम में सर्वश्री कुंवर जी तिवारी,मनीष पांडेय, धीरज यादव,सहदेव चौरसिया, विकास मिश्रा,एड.आत्म प्रकाश यादव, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, विनोद गुरानी, बब्रुवाहन सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, कार्तिकेय तिवारी, तुलसी तिवारी आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.