प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रांसपोर्टर के घर के सामने बाउंड्री में दिन दहाड़े बमबाजी

प्रयागराज :  प्रयागराज के नैनी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह एक ट्रांसपोर्टर के घर के सामने बाउंड्री में दिन दहाड़े बमबाजी घटना से दहशत फैल गई। घटना के बाद आस पड़ोस के लोग घर के बाहर निकल आए। सूचना डायल 112 को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के वापस लौट गई। घटना नैनी के नंदन तालाब शिव नगर में हुई। 

नैनी के रहने वाले मनोज कुमार मिश्र उर्फ मोनू मिश्र पुत्र उमाशंकर मिश्र ट्रांसपोर्टर है। शुक्रवार को रात वह अयोध्या से प्रयागराज आए। मनोज मिश्र के मुताबिक नंदन तालाब में ही  मकान बना हुआ है। मकान के ठीक सामने उनके खाली पड़े प्लॉट को उन्होंने बाउंड्री करा रखा है। शनिवार की सुबह उनका पूरा परिवार घर में था। तभी अचानक से बाउंड्री के अंदर से तेज धमाके।की आवाज हुई। इसके बाद वह भागकर बाहर निकले। धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर जाकर हाते के अंदर देखा तो दीवार पर बमबाजी की गई थी। बम के अवशेष भी जमीन पर पड़े मिले। घटना की जानकारी डायल 112 को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के वापस लौट गई। घटना की तहरीर नैनी कोतवाली में दी गई है। 

पहले भी हो चुकी है बमबाजी की घटना

मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि पहले भी बदमाशों ने बाउंड्रीवॉल के अंदर और खेत में बमबाजी की थी। वहीं लोगों का आय दिन यहां पर बमबाजी की घटनाएं होती है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को बम के तेज धमाके की अवाज से सभी लोग घर के बाहर आ गए थे। हालांकि, इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.