जितेंद्र शुक्ला को नवागंतुक कोतवाल के रूप में सौंपी गई मेजा थाने की जिम्मेदारी
मेजा : शासन के मंशानुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराध और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर कड़ा एक्शन के साथ क्षेत्र में अमन चैन व शांति व्यवस्था बहाल करते हुए मेजा को अपराध मुक्त करना एवं क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े पीड़ित को न्याय दिलाना ही हमारी प्राथमिकता होगी।
उक्त बातें मेजा कोतवाली की कमान संभाल चुके नवागंतुक इंस्पेक्टर जितेंद्र शुक्ला ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान कही।
उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व बतौर इंस्पेक्टर कोरांव, करछना, हंडिया, शहर कोतवाली के बाद मेजा थाने की जिम्मेदारी संभाल चुके सन 2009 बैच के इंस्पेक्टर श्री शुक्ला की इस दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्यप्रणाली रही है जिसको लेकर वे हमेशा सुर्खियों में बने रहे हैं।
गौरतलब है कि इसी उत्कृष्ट कार्यशैली की बदौलत पूर्व थाना प्रभारी मेजा रहे दीनदयाल सिंह के स्थानांतरण के बाद प्रयागराज के उच्चाधिकारियों द्वारा उन्हें अब मेजा कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि मेजा कोतवाली का कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात श्री शुक्ला बेपटरी हुई थाने की व्यवस्था सुधारने से लेकर पूर्व के पेंडिंग मुकदमों की विवेचना को गति देने के अलावा संबंधित चौकियों में कार्य के प्रति गैर जिम्मेदार पुलिस कर्मियों का भी क्लास ले रहे हैं और उन्हें कड़ी हिदायत भी दे रहे हैं।
इतना ही नवागंतुक कोतवाल जितेंद्र शुक्ला एक ऑनेस्ट, ईमानदार छवि और कर्मनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। मेजा कोतवाली में उनके पदभार से क्षेत्र के अपराधी और माफिया खौफ में हैं। उनका मानना है कि जीरो टॉलरेंस नीति के अंदाज में कार्य करना, क्राइम कंट्रोल, आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले अपराधियों पर कड़ा एक्शन लेना और मेजा कोतवाली को अपराध मुक्त बनाने के साथ साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
रिपोर्टर : बुद्धसेन वर्मा
No Previous Comments found.