माफिया अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई।

प्रयागराज - पुलिस ने माफिया अतीक अहमद के अपराध से अर्जित अवैध साम्राज्य पर एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1 अरब 10 करोड़ मूल्य की बेनामी संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया। यह बेनामी संपत्ति सदर तहसील के भीटी, कटहुला और पीपलगांव शाहापुर क्षेत्र में स्थित है। पुलिस जांच में सामने आया कि माफिया अतीक अहमद ने यह संपत्ति मदन लाल भारतीय के नाम से खरीदी थी। पुलिस कमिश्नरेट न्यायालय के आदेश के बाद संपत्ति को विधिवत कुर्क किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने संबंधित भूमि पर कुर्की का नोटिस बोर्ड भी लगा दिया।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.