रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं।

प्रयागराज - नवाबगंज क्षेत्र बरईपुर रामनगर गांव में एक घर के अंदर जमीन में गाड़कर रखे 3 ड्रमों में 500-500 की नोटों की गड्डियां मिलीं। शुरूआती गिनती में 5 करोड़ से ज्यादा कैश बताया जा रहा है, गांव में चर्चा 60 करोड़ तक की है। मुखबिर की सूचना पर DCP गंगानगर सोनम कुमार और ADCP समेत टीम ने बुधवार शाम छापा मारा। पहले गांव की लाइट कटवाई, फिर 40 से ज्यादा पुलिसवालों ने पूरे घर को घेरा और खुदाई कराई। मकान राकेश यादव उर्फ महाकाल का है। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है। घर सील कर दिया गया है और इनकम टैक्स विभाग नोट गिनने की मशीनों से गिनती कर रहा है। बताया जा रहा है आरोपी पुणे में काम करता था, 2020 लॉकडाउन में गांव आया, फिर अचानक जमीनें और ट्रैक्टर खरीदने लगा था। पड़ोसी से झगड़े के बाद पोल खुल गई।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.