सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश लेकर निकलेगी शोभायात्रा

प्रयागराज - भगवान चित्रगुप्त जी के प्रति श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त करने तथा कायस्थ समाज के महान विभूतियों के आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से आगामी 1 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 11:00 बजे मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स (के. पी. कॉलेज) मैदान से भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली जाएगी। इस आयोजन में प्रयागराज के कायस्थ समाज के युवा, वरिष्ठजन, महिलाएं एवं समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्ध लोग सहभागिता करेंगे। इस शोभायात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक आस्था की अभिव्यक्ति करना ही नहीं इस भ्रांति को दूर करना है कि एक कायस्थ समाज एक नहीं है समाज में फैलाई जा रही है, यह शोभा यात्रा एक संदेश देना है कि

"हम एक थे और हम एक है और हम एक रहेंगे"

समाज की एकता आपसी सहयोग, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करना भी है। आयोजन के माध्यम से समाज की उन महान विभूतियों को स्मरण किया जाएगा, जिन्होंने अपने विचारों, त्याग, सेवा और कार्यों से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा प्रदान की। अध्यात्म और दर्शन में स्वामी विवेकानंद, महेश योगी, राजनीति में नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ राजेंद्र प्रसाद पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, डॉ संपूर्णानंद द्वारा स्थापित आदर्श में शिक्षा जगत में मुंशी काली प्रसाद, चौधरी महादेव प्रसाद, ने अपनी अचल संपत्ति दान कर एवं मेजर रंजीत सिंह ने समाज की सेवा की।

क्रांति कारी अमर शहीद खुदीराम बोस, साहित्य में मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, हरिवंश राय बच्चन, गोपालदास नीरज जैसी महान विभूतियों के द्वारा स्थापित आदर्शों एवं पदचिन्हों पर आने वाली पीढ़ी चले और अपने समाज के लिये कीर्तिमान रचे।

आयोजकों का मानना है कि इन महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर वर्तमान पीढ़ी को संगठित, जागरूक एवं सामाजिक रूप से जिम्मेदार बनाने के साथ ही आने वाली पीढ़ियों को भी राष्ट्रसेवा, अनुशासन, शिक्षा, त्याग और सामाजिक एकता का संदेश दिया जा सकता है।

इस आयोजन में सामाजिक, चिकित्सकीय, राजनीतिक एवं विधिक क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट व्यक्तियों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं तथा समाज की सक्रिय महिलाओं एवं समस्त कायस्थ संस्थाओं के आह्वाहन और सहभागिता एवं मार्गदर्शन की परिकल्पना की गई है। बाइक रैली के माध्यम से युवाओं को समाज के सकारात्मक कार्यों से जोड़ने और सभी पीढ़ियों के बीच संवाद एवं सहयोग बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

शोभायात्रा का निर्धारित मार्गभगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा 1 नवंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट कॉम्लेक्स, (के. पी. कॉलेज) मैदान से प्रारंभ होकर निर्धारित मार्ग से गुजरेगी।मेजर रंजीत सिंह स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स (के. पी. कॉलेज) मैदान से शुभारंभ। मेडिकल कॉलेज चौराहा। हनुमान मंदिर राहा। सुभाष चौराहा। पत्थर गिरजाघर से दाहिने मुड़कर पुलिस मुख्यालय के सामने से। बोर्ड ऑफ रेवेन्यू एवं एजी ऑफिस चौराहा से दाहिने मुड़कर। हिंदू हॉस्टल। चंद्रशेखर आजाद पार्क। इंडियन प्रेस चौराहा। बालसन चौराहा से दाहिने मुड़कर मेडिकल कॉलेज गेट के सामने से। के. पी. कम्युनिटी सेंटर में समापन एवं सभा।

शोभायात्रा के के.पी. कम्युनिटी सेंटर पहुंचने के बाद एक बड़ी सभा में आयोजित की जाएगी। इसमें समाज की एकता, संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी, सामाजिक दायित्वों तथा महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में अपनाने जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रहेगी।

समाज को एकजुट करने की पहलआयोजन के माध्यम से कायस्थ समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया जाएगा कि वे आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर समाजहित के कार्यों में एकजुट हों। युवाओं को सामाजिक नेतृत्व, शिक्षा, रोजगार, सेवा और राष्ट्रनिर्माण से जोड़ने के साथ महिलाओं एवं वरिष्ठजनों की सहभागिता को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

भगवान चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा का मूल संदेश है कि समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, संस्कार, संगठन और राष्ट्र के प्रति समर्पण में निहित है। महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सकारात्मक, जागरूक एवं संगठित समाज का निर्माण ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

आइए, भगवान चित्रगुप्त जी के आशीर्वाद एवं महापुरुषों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज की एकता और राष्ट्रसेवा के इस संकल्प में सहभागी बनें। प्रेस वार्ता में उपस्थित विशिष्ट लोगों ने शोभा यात्रा पर अपने योजना को विस्तृत रूप से अनुशासन के साथ इस रैली को सकुशल सम्मान के साथ परंपरा का स्वरूप देने के लिये सामूहिक प्रयास को एक अच्छी पहल बताया।

रिपोर्टर - जाबिर अली 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.