महाराष्ट्र पर्यटन विकास पर समीक्षा बैठक संपन्न

पुणे : सार्वजनिक उपक्रम समिति के अंतर्गत आने वाले महाराष्ट्र पर्यटन विकास महामंडल (MTDC) के कार्यों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में ऍडव्होकेट राहुल कुल की विशेष उपस्थिति रही, जिससे बैठक को और अधिक महत्व प्राप्त हुआ।

इस बैठक में पुणे जिले के लिए व्यापक पर्यटन विकास योजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही राज्य में पर्यटन क्षेत्र के समग्र विकास के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का विस्तृत आकलन किया गया। बैठक के दौरान पर्यटन स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास, चल रही परियोजनाओं की प्रगति तथा आगामी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर गहन चर्चा हुई। इसके अलावा, MTDC की योजनाओं को जनहित में अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।  मुख्य बिंदु:पुणे जिले का समग्र पर्यटन आराखड़ा तैयार करने पर जोर पर्यटन स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास

चालू प्रकल्पों की प्रगति की समीक्षा नई योजनाओं के प्रभावी अमल पर चर्चा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने का निर्णय
सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के प्रचार पर विशेष ध्यान बैठक में विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा महाराष्ट्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-विदेश तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य:

इस अवसर पर समिति के माननीय सदस्य विधायक सुभाष देशमुख, भीमराव तापकीर, रईस शेख, विलास भुमरे, सुलभाताई खोडके, शिवाजीराव गर्जे, अभिजीत वंजारी सहित पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, MTDC के प्रबंध निदेशक निलेश गटणे, महाप्रबंधक चंद्रशेखर जयस्वाल, मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र सोनवणे, उप सचिव (पर्यटन) विजय पेठकर, अधीक्षक अभियंता संजय पाटील, कार्यकारी अभियंता आकाश चकोर, सह संचालक संतोष जाधव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - अर्जुन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.