कल जेझुरी में 8 घंटे बिजली आपूर्ति बंद, रखरखाव कार्य के कारण महावितरण की सूचना

पुणे : महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (महावितरण) की ओर से सूचित किया गया है कि गुरुवार, दिनांक 16 अप्रैल 2026 को सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण सब स्टेशन से निकलने वाले आउटगोइंग फीडर (12.5 MVA ट्रांसफॉर्मर) पर आधारित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस निर्धारित बिजली कटौती को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें।
महावितरण ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि कार्य निर्धारित समय से पहले पूर्ण हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल कर दी जाएगी। वहीं, किसी कारणवश कार्य में विलंब होने पर आपूर्ति पुनः शुरू होने में देरी भी हो सकती है।
इस संबंध में सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

रिपोर्टर : संतोष जगताप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.