मेधावी बेटियों का सम्मान: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्राओं को मिला अनोखा पुरस्कार
पुणे : दौंड के श्रीमती विठाबाई चव्हाण कन्या माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय, दौंड में मेधावी छात्राओं के सम्मान का प्रेरणादायी कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5वीं से 9वीं तथा 11वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्टील की आकर्षक पानी की बोतल प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी विद्यालय की प्राचार्या माधुरी प्रमोद काकडे ने दी।
इस विशेष पहल का उद्देश्य छात्राओं में अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन देना तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का गौरव बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में हर्ष और अभिमान का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में आयोजित इस समारोह में सफल छात्राओं का जोरदार अभिनंदन किया गया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि "मेहनत और लगन से प्राप्त की गई सफलता ही सच्ची प्रेरणा होती है।" उन्होंने सभी छात्राओं को भविष्य में और अधिक ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित छात्राओं को कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित छात्राओं को भीमथडी शिक्षण संस्था के मानद सचिव प्रेमसुख कटारिया, चेयरमैन विक्रम कटारिया तथा विद्यालय के सभी उपस्थित शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सिंगापुर स्थित सूची देशपांडे तथा भिलाई, छत्तीसगढ़ स्थित अपर्णा देशपांडे और सुनेत्रा देशपांडे ने अपनी माताजी की स्मृति में 30 स्टील की बोतलें भेंट कीं। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के वार्षिक परीक्षा में कक्षा 5वीं से 9वीं तथा 11वीं कक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं, उनके पालक तथा सभी शिक्षक गण उपस्थित थे।
संवाददाता : प्रमोद काकडे

No Previous Comments found.