वरिष्ठ पत्रकार दत्ता भोंगळे को मिलेगा राज्यस्तरीय “पत्रकार रत्न” सम्मान
पुणे - पुरंदर तालुका मराठी पत्रकार संघ के संस्थापक तथा अठरा पगड बाराबलुते टेबल ट्रस्ट के राज्य प्रसिद्धि प्रमुख दत्ता भोंगळे को पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद की ओर से राज्यस्तरीय “पत्रकार रत्न” पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित सम्मान की घोषणा धाराशिव में आयोजित साहित्य सम्मेलन की आढावा बैठक में की गई। अखिल भारतीय मराठी साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद गोरे ने दत्ता भोंगळे को चयन पत्र प्रदान कर इस सम्मान की आधिकारिक घोषणा की। पत्रकारिता के माध्यम से समाजहित में निरंतर सक्रिय भूमिका निभाने तथा विभिन्न सामाजिक उपक्रमों में उल्लेखनीय योगदान देने के कारण उन्हें इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
यह पुरस्कार 29 मई 2026 को धाराशिव में आयोजित होने वाले 32वें अखिल भारतीय नवोदित मराठी साहित्य सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में प्रदान किया जाएगा। समारोह का आयोजन सुबह ठीक 11 बजे किया जाएगा,जिसमें महाराष्ट्र राज्य की उपमुख्यमंत्री मा. ना. सुनेत्रा पवार के हस्ते दत्ता भोंगळे को “पत्रकार रत्न” सम्मान प्रदान किया जाएगा। धाराशिव में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद गोरे, राष्ट्रीय विश्वस्त ज्ञानेश्वर पतंगे, मराठवाड़ा प्रदेशाध्यक्ष परमेश्वर पालकर,मराठवाड़ा उपाध्यक्ष तुकाराम गंगावणे सहित साहित्य एवं सामाजिक क्षेत्र के अनेक मान्यवर उपस्थित थे। दत्ता भोंगळे के इस चयन से पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों में हर्ष का वातावरण है तथा विभिन्न स्तरों से उनका अभिनंदन किया जा रहा है।
संवादाता - प्रा संतोष जगताप


No Previous Comments found.