"जेजुरी में दर्दनाक हादसा: सेफ्टी टैंक में डूबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत"
पुरंदर (पुणे) : अँकर:"घर से लापता हुआ मासूम, तलाश के बाद घर के पास बने सेफ्टी टैंक में मिला; अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित"महाराष्ट्र के पुणे जिले के पुरंदर तहसील स्थित जेजुरी से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां घर के बाहर खेल रहा डेढ़ साल का मासूम अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद वह घर के पास बने सेफ्टी टैंक में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
शनिवार सुबह जेजुरी के दवणेमळा इलाके में डेढ़ साल का एक बच्चा अचानक घर से गायब हो गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद बच्चा घर के पास बने सेफ्टी टैंक में मिला।
मासूम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही जेजुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक बच्चे का परिवार मूल रूप से कर्नाटक के कलबुर्गी जिले के चिंचोली तालुका के हरसगुडी गांव का रहने वाला है।
बरसात के मौसम में खुले सेफ्टी टैंक, कुएं, पानी से भरे गड्ढे और अन्य खतरनाक स्थान छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसे स्थानों को सुरक्षित ढंग से ढककर रखना और बच्चों पर हर समय नजर रखना ही ऐसी दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
रिपोर्टर : प्रा. संतोष जगताप
No Previous Comments found.