महाराष्ट्र के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार के जन्मदिवस पर दौंड नगर परिषद में सर्वदलीय श्रद्धांजलि एवं अभिवादन कार्यक्रम आयोजित
पुणे : महाराष्ट्र के भूतपूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार 22 जुलै को दौंड नगर परिषद में सर्वदलीय अभिवादन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगराध्यक्षा दुर्गादेवी जगदाळे उपनगराध्यक्षा छायाताई थोरात नागरिक हित संरक्षण मंडळ विकास आघाडी के गुटनेता योगेश कटारिया, राष्ट्रवादी काँग्रेस अजित पवार गुट के गुटनेता जीवराज पवार, और सभी नगरसेवक, नगरसेविका,विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी तथा सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अजित पवार के छायाचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर तथा पुष्पांजलि देकर की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अजित पवार ने महाराष्ट्र के विकास, विशेषकर सिंचाई, ग्रामीण विकास, आधारभूत सुविधाओं तथा प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में राज्य के विकास को नई दिशा मिली है। कार्यक्रम का समापन उपस्थित सभी लोगों द्वारा अजित पवार के प्रति सामूहिक अभिवादन के साथ हुआ। दौंड नगर परिषद में आयोजित इस सर्वदलीय कार्यक्रम में सामाजिक सौहार्द और एकता का संदेश भी देखने को मिला।
रिपोर्टर : प्रमोद
No Previous Comments found.