अजितदादा पवार की जयंती पर SVPM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में विशेष व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न
पुणे - महाराष्ट्र से बारामती तहसील के मालेगांव (बु.) स्थित SVPM कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पूर्व उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार की जयंती के अवसर पर आयोजित विशेष व्याख्यान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध इतिहास संशोधक एवं व्याख्याता डॉ.श्रीमंत कोकाटे ने "अजितदादा के विचार, कार्य और आज का युवा" विषय पर मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को सामाजिक दायित्व, नेतृत्व और विकास की दिशा में प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
रिपोर्टर - प्रभव चंद्रकांत काले
No Previous Comments found.