रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) का स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपकभाऊ निकाळजे इनका का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया गया
दौंड : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के स्थापना दिवस तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपकभाऊ निकाळजे इनके जन्मदिन के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई 2026 को पुणे जिले के दौंड शहर में विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा को प्राथमिकता देते हुए दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों के बीच सेवा कार्य किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत दौंड स्थित अनोखे सामर्थ्य मतिमंद विद्यालय में विशेष बच्चों को खाद्य सामग्री एवं अल्पाहार वितरित किया गया। इसके अलावा शासकीय अस्पताल में मरीजों को फल एवं बिस्कुट वितरित किए गए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर 100 पौधों का रोपण भी किया गया।
पार्टी के पुणे जिला अध्यक्ष सचिनभाऊ खरात इन के मार्गदर्शन में जिलेभर में विभिन्न सामाजिक उपक्रम आयोजित किए गए। दौंड शहर में कार्यक्रम का नेतृत्व शहर अध्यक्ष शशांक गायकवाड ने किया। इस अवसर पर मार्गदर्शिका नीना जोसेफ मैडम विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के सलाहकार एवं पूर्व अमल बजावणी अधिकारी राष्ट्रपाल शिरसाठ, वाहतूक आघाड़ी अध्यक्ष संजय आयरेल्लू, दौंड शहर कार्याध्यक्ष दिगंबर रिकीबे, सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत दादा रणशिंग, सागरभाऊ गुंडेलु, गौतम सोनवणे, अजय सावंत, सनी गायकवाड, अजित भालेराव तथा दिशा सचिन खरात सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय के साथ-साथ सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाती रहेगी। जन्मदिन और स्थापना दिवस को समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से मनाकर कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश दिया।
रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.