नाट्यछटा प्रतियोगिता में ध्रुवजा चिंचवले ने हासिल किया प्रथम स्थान
पुणे - दौंड बाल रंगभूमि परिषद, पुणे की ओर से आयोजित स्व. मनीषाताई भाऊसाहेब भोईर स्मृति नाट्यछटा प्रतियोगिता-2026 में दौंड की श्रीमती शांताबाई कालूराम ठोंबरे प्राथमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी ध्रुवजा उमेश चिंचवले ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। दौंड के शिशु विकास मंदिर में आयोजित इस प्रतियोगिता में तालुका क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अलग-अलग विषयों पर नाट्यछटा प्रस्तुत कर अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें ध्रुवजा चिंचवले की प्रस्तुति विशेष रूप से प्रभावशाली रही। दमदार संवाद, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिनय के बल पर उसने परीक्षकों का ध्यान आकर्षित किया और प्रथम स्थान अपने नाम किया।
इस सफलता के साथ ध्रुवजा का पुणे में होने वाली अगली प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों तथा शुभचिंतकों ने अभिनंदन करते हुए आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
ध्रुवजा की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ-साथ दौंड का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।
संवाददाता - प्रमोद दत्तात्रय काकडे
No Previous Comments found.