वादळी सम्मान पुरस्कार’ की घोषणा; 13 सितंबर को श्रीगोंदा में 50 विभूतियों का होगा सम्मान

दौंड पुणे (महाराष्ट्र) : प्रतिनिधि साप्ताहिक ‘वादळी स्वातंत्र्य’ की ओर से प्रतिवर्ष दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘वादळी सम्मान पुरस्कार’ की घोषणा कर दी गई है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले करीब **50 व्यक्तियों एवं संस्थाओं को रविवार, 13 सितंबर को श्रीगोंदा नगर परिषद सभागृह, पंतनगर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी साप्ताहिक ‘वादळी स्वातंत्र्य’ के संपादक जितेंद्र पितळे ने दी।

पिछले 13 वर्षों से साप्ताहिक की ओर से सामाजिक दायित्व निभाते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। पुरस्कार समारोह में सामाजिक, पत्रकारिता, कृषि, राजनीतिक, आध्यात्मिक, विज्ञापन, शैक्षणिक, चिकित्सा, उद्योग, प्रशासनिक तथा विधि क्षेत्र की विभूतियों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मानचिह्न देकर गौरवान्वित किया जाएगा।

विधि क्षेत्र में एडवोकेट वैष्णवी काकडे, एडवोकेट स्वाती आचार्य और एडवोकेट किशोर वाळुंज को सम्मानित किया जाएगा। प्रशासनिक क्षेत्र में सेंट्रल बैंक, अहिल्यानगर की सीनियर मैनेजर उषा सुपनर, सार्वजनिक निर्माण विभाग श्रीगोंदा उपविभाग के बहिर्जी शिंदे तथा श्रीगोंदा नगर परिषद के हरिश्चंद्र उर्फ मधू दांडेकर (आबा) का चयन किया गया है उद्योग क्षेत्र में कुतवळ फूड्स के चेयरमैन प्रकाशशेठ कुतवळ, लोणी व्यंकनाथ के उद्यमी अजित काकडे तथा श्रीगोंदा की पुणेरी वडापाव की विजयाताई लंके को सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में दौंड के खवटे हॉस्पिटल के डॉ. किरण खवटे, आनंद ऋषीजी हॉस्पिटल अहिल्यानगर के डॉ. राहुल अग्रवाल, सिद्धिविनायक नेत्रालय काष्टी की डॉ. तेजस्विनी जयनेंद्र राहुड तथा अहिल्यानगर के सुरभी हॉस्पिटल के डॉ. गणेश मैड का चयन हुआ है। श्रीगोंदा फैक्टरी के न्यूज पेपर एजेंट सागर मोकाशी को ‘वादळी सम्मान विशेष सेवा गौरव’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में 11 शिक्षकों का सम्मान

साप्ताहिक के वर्धापन दिवस एवं शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें मनीषा गायकवाड, जयश्री हराळ, वनिता जगताप, सुवर्णा काळे निंभोरे, संतोष इंगवले, सुवर्णा विठ्ठल वागस्कर, दिलीप पालवे, रमेश सुपेकर, संदीप रासकर, ईश्वर मोरे तथा प्रा. बाबुराव कांबळे शामिल हैं। राजनीतिक क्षेत्र में श्रीगोंदा की नगराध्यक्ष सुनीताताई खेतमाळीस, दौंड की नगराध्यक्ष दुर्गादेवी जगदाळे पाटील, दौंड नगर परिषद के गटनेता योगेश प्रेमसुखजी कटारिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता दत्तात्रय हिरणावळे तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामराव नागवडे को सम्मानित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र में म्हातारपिंपरी के नितीन वाबळे पाटील, वांगदरी के निलेश नागवडे और लोणी व्यंकनाथ के भाऊसाहेब उर्फ संदीप डांगे को पुरस्कार दिया जाएगा। पत्रकारिता क्षेत्र में श्रीरंग साळवे, जावेद इनामदार, दादा बारटक्के तथा राम सोनवणे को सम्मानित किया जाएगा।

सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए केशवभाऊ मगर, डॉ. महेंद्र मुनोत, बुवा सावंत, विलास अण्णा वाघमारे, दादासाहेब जंगले और रामशेठ दावरा को ‘वादळी सम्मान पुरस्कार’ से नवाजा जाएगा। वहीं आध्यात्मिक क्षेत्र में पारनेर स्थित ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय की ब्रह्मकुमारी साधना दीदी को सम्मानित किया जाएगा। विज्ञापन क्षेत्र सहित नागवडे सहकारी चीनी कारखाने एवं कृषि उत्पन्न बाजार समिति से जुड़े पदाधिकारियों का भी समारोह में गौरव किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों में संपादकीय एवं कार्यकारी मंडल के संतोष जठार, अनंता पवार, शिवाजी साळुंखे, नंदकुमार कुरुमकर, बालाप्रसाद मंत्री, संतोष रोडे, मदन गडदे, आदिनाथ पाचपुते, गणेश लाढाणे, सुरेश दांडेकर, रामदास कुसाळकर, रामदास ठाकर, महावीर पोखरणा, अजित पटवा, गणेश शेंडगे तथा संतोष सुर्वे सहित अन्य सदस्य सक्रिय हैं।

रिपोर्टर - प्रमोद दत्तात्रय काकडेसर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.