दौंड के कराटे खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

पुणे : चाकण, पुणे की दौंडकरवाडी स्थित विठ्ठल-रुक्मिणी मंगल कार्यालय में 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में दौंड के मार्शल आर्ट बॉक्सिंग कराटे ट्रेनिंग स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरे स्थान की ट्रॉफी हासिल की। ईशान स्पोर्ट्स कराटे असोसिएशन पुणे की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दौंड के 30 खिलाड़ियों का चयन विशाखापट्टणम में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

प्रतियोगिता का आयोजन कराटे प्रशिक्षिका सपना नितीन गुजर ने किया। उद्घाटन सरपंच सीताराम गुजर, युवा नेता मयूर मोहिते, पुणे जिला शिक्षण मंडल के खेल प्रमुख शाम भोसले, महाराष्ट्र कराटे के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र डी. साळवे और कांग्रेस सचिव अमोलदादा दौंडकर के हाथों हुआ।
मुंबई से आए तकनीकी अधिकारी संतोष कुलकर्णी और उनकी टीम ने निर्णायकों की भूमिका निभाई। पुरस्कार वितरण पुणे जिला परिषद सदस्य विजय सिंह शिंदे, शिवसेना पदाधिकारी धनंजय पठारे, विनायक गुजर, विशाल तरस, राहुल पवार और नितीन गुजर के हाथों किया गया।
स्वर्ण पदक विजेताओं का शानदार प्रदर्शन
विभिन्न वर्गों में श्रुती चौधर, वृतांशी परदेशी, अंजली काकडे, समीक्षा पोळ, श्रावणी हिरणावळे, स्वरा सोनवणे, अनुष्का काटकर, समीक्षा कुलकर्णी, ऋतुजा भालेराव, गिरिजा भालेराव, प्रांजल जाधव, अनघा झगडे, आदित्य दरबारी, विश्वजीत तारु, ओम कुलथे, प्रीतम एमगीर, प्रज्वल साळवे, मयूर विंचुरकर, विहान देवकर, साईनाथ तमनर, आरुष जाधव, हार्दिक पाटील, नील डोईजड और अभिमन्यू भोईटे ने स्वर्ण पदक हासिल किए।खिलाड़ियों को कराटे प्रशिक्षक संतोष सोनवणे का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिला। मास्टर हिरालाल साळवे, सागर रकटे, विद्या पोकार, स्वराज सोनवणे, कुणाल विंचुरकर, सिद्धी लोटके, तनय काकडे, आदित्य दरबारी, गिरिजा भालेराव, मयूर विंचुरकर और स्वरा सोनवणे का विशेष सहयोग रहा।
इस सफलता पर दौंड शहर में खिलाड़ियों की सराहना की जा रही है। सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दौंड का नाम रोशन करने का विश्वास व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : प्रमोद दत्तात्रय काकडे

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.