​छबड़ा की इंद्रा कॉलोनी में जलभराव से लोग परेशान, नाले पर अतिक्रमण हटाने की मांग

 छबड़ा : ​छबड़ा की इंद्रा कॉलोनी के निवासी इन दिनों भारी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। थोड़ी सी बारिश होने पर ही स्थानीय लोगों के घरों में पानी भर जाता है, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

​अतिक्रमण बना समस्या का मुख्य कारण
स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलभराव की इस गंभीर समस्या का मुख्य कारण नाले पर किया गया अतिक्रमण है। नाले की चौड़ाई कम हो जाने के कारण बारिश का पानी सही ढंग से निकल नहीं पाता और कॉलोनी में जमा हो जाता है, जिससे हर समय जन-धन के नुकसान की आशंका बनी रहती है।
​नगर पालिका से स्थायी समाधान की गुहार
इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका छबड़ा के अधिशासी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है। निवासियों ने मांग की है कि:
​नाले के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण को तुरंत हटाया जाए।
​नाले को उसकी मूल चौड़ाई में पुनः विकसित किया जाए।
​नालों की नियमित सफाई की जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो।

रिपोर्टर : बृजमोहन कुशवाह

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.