बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को मिले नए पुलिस वाहन, गश्ती व्यवस्था होगी मजबूत।।

ठाकुरगांव :  झारखंड सरकार की ओर से पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए जा रहे वाहन सुदृढ़ीकरण अभियान के तहत बुढ़मू और ठाकुरगांव थाना को नए चार पहिया पुलिस वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। नए वाहनों के मिलने से दोनों थाना क्षेत्रों में पुलिस की गश्ती व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। वाहन उपलब्ध होने से पुलिस की अलग-अलग टीमों को जरूरत के अनुसार अलग वाहन मिल सकेंगे। इससे किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल मौके पर पहुंचने में सुविधा होगी। वहीं रात्रि गश्ती के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस की पहुंच भी पहले से बेहतर होगी। थाना प्रभारी ने बताया कि नए वाहन मिलने से पुलिस की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी। अपराध की रोकथाम और आपराधिक घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में भी इससे काफी मदद मिलेगी। थाना क्षेत्र में लगातार गश्ती होने से असामाजिक तत्वों पर पुलिस की नजर और मजबूत होगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बेहतर संसाधनों के साथ पुलिसिंग को प्रभावी बनाने का प्रयास लगातार जारी है। नए वाहनों के संचालन से आम लोगों को भी जरूरत के समय पुलिस सहायता जल्द मिल सकेगी। इससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना भी बढ़ेगी।

रिपोर्टर : राशीद अंसारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.