अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के सहयोग से गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

रायपुर : अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी एवं अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट, चंगोराभाटा, रायपुर के द्वारा महिलाओं एवं युवतियों को पारंपरिक गरबा नृत्य से जोड़ने एवं हमारी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पवन बिहार कॉलोनी स्थित “सरिता गरबा क्लास” की प्रशिक्षिका सरिता मैम द्वारा प्रतिभागियों को गरबा नृत्य की बारीकियां, विभिन्न गरबा स्टेप्स एवं नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं पारंपरिक लोकनृत्य के प्रति रुचि और जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी उत्साहपूर्वक गरबा सीख रहे हैं और आगामी गरबा कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देने के लिए तैयारी कर रहे हैं।
अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा समय-समय पर शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में यह गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी समाज में सकारात्मक एवं रचनात्मक सहभागिता को बढ़ावा देने की एक पहल है।
इस अवसर पर अज़ीम एडकॉर्प कंप्यूटर इंस्टीट्यूट एवं अज़ीम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी डायरेक्टर की ओर से “सरिता गरबा क्लास” की प्रशिक्षिका सरिता मैम का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया।

रिपोर्टर : मज़हर इकबाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.