झालरापाटन रोड पर बनी सकरी पुलिया आज लोगों के लिए मुसीबत बनी
बकानी : कस्बे की बकानी से झालावाड़ व झालरापाटन रोड पर बनी सकरी पुलिया आज लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। दशकों पुरानी पुलियाएं जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। यहां पर बड़े-बड़े लोडिंग वाहन निकलते हैं। दोनों पुलियाएं बहुत कमजोर हो चुकी है। बड़े वाहनों को निकालने में यहां पर डर लगता है। इन जर्जर पुलियाओं के नीचे की दीवारों में दरारें आ चुकी है। इन पुलियाओं पर सुरक्षा दीवारें भी नहीं है। यह दोनों पुलियाएं 70 फीट की दूरी पर है। दोनों तरफ दो लाइन रोड है लेकिन पुलियाएं एक लेन रोड में ही बनी हुई है । यह पुलियाएं इतनी सकरी है कि चार पहिया वाहन गुजरने पर दो पहिया वाहन को रुकना पड़ता है। जिसके कारण रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। इन पुलियाओं के दोनों तरफ सुरक्षा दीवारें भी नहीं है, जिसके कारण दुर्घटनाओं की आशंका और प्रबल हो जाती है। गुल्यीया खाल की पुलिया के दोनों तरफ 20 फीट गहरा नाला है। लोगों का कहना है कि इन संकरी पुलियाओं की जगह इनकी चौड़ाई बढ़ाकर 2 लेन में बदला जाए। कई वर्षों से लगातार मांग करने के बाद भी आज तक कस्बे वासियों की मांग पूरी नहीं हुई है। रोज इन पुलियाओं पर प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनेता निकलते रहते हैं। इनको पता होने के बावजूद भी अनदेखी की जा रही है। कई लोगों ने दुकान के आगे निर्माण कर रखे हैं एवं रोड को सकरा कर दिया है, लोगों की मांग है कि अतिक्रमण को चिन्हित कर इस रोड को अतिक्रमण मुक्त करवाया जाए और जो भी अतिक्रमणकारी है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
पुलियाओं के दोनों तरफ कचरे के ढेर लगे हुए हैं, सफाई कर्मी इन नाले में ही कचरा डाल देते हैं। इन पुलियाओं के पास नाले पर पिलर खड़े करके दुकानें बनी हुई है।
रिपोर्टर : रमेश चन्द्र शर्मा


No Previous Comments found.